CNG कार

Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar में सड़क किनारे खड़ी CNG कार में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली स्विफ्ट डिजायर; मची अफरा-तफरी

Muzaffarnagar सिविल लाइन क्षेत्र में मदीना चौक के पास सड़क किनारे खड़ी CNG स्विफ्ट डिजायर कार में अचानक भीषण आग लग गई। सूचना पर कच्ची सड़क पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और CNG किट को देखते हुए आसपास की भीड़ को सुरक्षित दूरी पर किया। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार बुरी तरह जल चुकी थी। राहत की बात रही कि आग लगने के समय कार के अंदर कोई मौजूद नहीं था और घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के वास्तविक कारण की जांच की जा रही है।

Read more...
Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar -चलती CNG वैगनआर में अचानक लगी आग, परिवार ने कूदकर बचाई जान; चरथावल-थानाभवन मार्ग पर मचा हड़कंप

Muzaffarnagar चरथावल-थानाभवन मार्ग पर अकबरगढ़ के पास CNG वैगनआर में अचानक लगी आग ने कुछ ही पलों में वाहन को अपनी चपेट में ले लिया, लेकिन परिवार की सतर्कता ने बड़ा हादसा टाल दिया। बरवाला निवासी अरुण मलिक अपनी पत्नी रूबी और बच्चों आदि मलिक व अंश के साथ सहारनपुर से लौट रहे थे। कार से धुआं और लपटें उठते ही परिवार ने समय गंवाए बिना वाहन छोड़ दिया और सभी सुरक्षित बाहर निकल आए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और यातायात सामान्य कराया। कार पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई है, जबकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल घटना में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है।

Read more...