Muzaffarnagar में गंगा घाट की सफाई के लिए उतरे छात्र-छात्राएं, शुकतीर्थ में श्रमदान कर दिया स्वच्छता और संरक्षण का संदेश
Muzaffarnagar शुकतीर्थ के गंगा घाट पर आयोजित स्वच्छता अभियान ने गंगा संरक्षण के लिए सामूहिक भागीदारी का संदेश दिया। नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत आयोजित अभियान में स्वामी कल्याण देव इंटर कॉलेज और महर्षि शुकदेव इंटर कॉलेज, मोरना के छात्र-छात्राओं ने श्रमदान किया। संतों, जिला गंगा समिति, वन विभाग और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम में लोगों से गंगा और उसके घाटों को स्वच्छ रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी निभाने की अपील की गई।
Read more...
