Jason Arday

वैश्विक

Cambridge के सबसे कम उम्र के अश्वेत प्रोफेसर Jason Arday का 41 की उम्र में निधन, मौत से कुछ दिन पहले दिया था इस्तीफा; रिसर्च विवादों ने घेरा था नाम

Cambridge यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रहे जेसन अर्डे का 41 साल की उम्र में दक्षिण लंदन स्थित उनके घर में अचानक निधन हो गया। उन्हें शुक्रवार दोपहर बेहोश पाया गया था और एंबुलेंस टीम के प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस के अनुसार अभी तक उनकी मौत को संदिग्ध मानने का कोई प्रमाण सामने नहीं आया है। अर्डे ने 5 अगस्त को कैम्ब्रिज से इस्तीफा दिया था और उससे पहले उनकी कुछ रिसर्च तथा 2022 में हुई उनकी नियुक्ति को लेकर जांच चल रही थी। उनके परिवार ने उनके बारे में गलत जानकारी फैलाए जाने और कथित उत्पीड़न पर चिंता जताई है।

Read more...