Ghazipur मेडिकल कॉलेज का गजब मामला! घुटने की MRI कराई, रिपोर्ट मिली ब्रेन की; भाजपा नेता का इलाज अटका
Ghazipur मेडिकल कॉलेज में घुटने की MRI और ब्रेन की रिपोर्ट का मामला सामने आने के बाद मरीज को दोबारा जांच के लिए बुलाया गया है। भाजपा नेता राजू मिश्रा के अनुसार उन्होंने 3500 रुपये देकर घुटने की MRI कराई थी, लेकिन डॉक्टर को दिखाई गई रिपोर्ट ब्रेन की निकली। अस्पताल प्रशासन ने शिकायत को संज्ञान में लेते हुए 1 अक्टूबर को दोबारा MRI के लिए बुलाया है। अब जांच के बाद ही रिपोर्ट में हुई गड़बड़ी और उसकी वजह पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
Read more...