Agra के होटल में कमरा नहीं मिला तो नशे में युवकों का हंगामा, पुलिस लिखी कारों से पहुंचने का आरोप; धमकी देने की FIR
Agra के ताजगंज स्थित होटल कान्हा कॉन्टिनेंटल में कमरा नहीं मिलने के बाद हुए कथित हंगामे के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। होटल कर्मचारी विष्णु कुमार ने युवकों पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के साथ आधार कार्ड, फोटो और घटना का वीडियो पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है और आरोपों की पुष्टि उपलब्ध साक्ष्यों व अन्य तथ्यों के आधार पर होगी।
Read more...