वैश्विक

जम्मू-कश्मीर-आतंकियों ने अनंतनाग में गोलीबारी की

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में ग्रेनेड से हमला करने के बाद अब आतंकियों ने अनंतनाग में गोलीबारी की है। आतंकियों ने सोमवार रात अनंतनाग के बिजबेहरा इलाके में एक ट्रक ड्राइवर को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। 
बता दें कि आतंकी इससे पहले भी तीन ट्रक ड्राइवरों को गोली मार चुके हैं। पहले उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर के भीड़भाड़ वाले बस स्टैंड में आतंकियों ने एक ग्रेनेड हमला किया, जिसमें 19 नागरिक घायल हैं। छह घायलों को इलाज के लिए श्रीनगर भेजा गया है। घायलों में एक महिला की हालत नाजुक है। घटना के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दहशतगर्दों की तलाश शुरू कर दी है।

घटना यूरोपीय यूनियन के दौरे से एक दिन पहले हुई है। जहां यह घटना हुई वह काफी भीड़भाड़ वाला इलाका है। जिस समय धमाका हुआ आसापास  दुकानें खुली हुई थीं। इसे दहशत फैलाने की साजिश माना जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, अज्ञात आतंकियों ने सोमवार शाम लगभग पांच बजे सोपोर बस अड्डे पर ग्रेनेड हमला किया। जिस समय हमला हुआ वहां काफी भीड़ थी। दुकानें भी खुली हुई थीं। 

Image Result For Terrorists-Fired-On-A-Civilian-In-Bijbehara-Area-Of-Anantnag

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20988 posts and counting. See all posts by News-Desk