वैश्विक

अजित पवार- महाराष्ट्र को देंगे स्थिर सरकार

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा है कि हम महाराष्ट्र को स्थिर सरकार देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए अजित पवार ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद। हम एक स्थिर सरकार सुनिश्चित करेंगे जो महाराष्ट्र के लोगों के कल्याण के लिए कड़ी मेहनत करेगी।

पीएम मोदी के अलावा अजित पवार ने गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत उन सभी नेताओं को धन्यवाद कहा जिन्होंने महाराष्ट्र का उप मुख्यमंत्री बनने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

बता दें कि अजित पवार ने शनिवार को भाजपा के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बना ली थी। देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी जबकि अजित पवार को उप मुख्यमंत्री बनाया गया।जिसके बाद यह मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया। आज सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर सुनवाई हुई।

Image

महा विकास अघाड़ी (एनसीपी-शिवसेना और कांग्रेस गठबंधन) की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने अदालत में कहा कि यदि भाजपा के पास बहुमत है तो वह आज ही बहुमत परीक्षण कराए। 

वहीं दूसरे वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि जब हमने शाम के सात बजे सरकार बनाने की घोषणा की थी तो राज्यपाल ने इंतजार क्यों नहीं किया। भाजपा, कांग्रेस-एनसीपी और शिवसेना की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने सभी पक्षों को नोटिस जारी कर दिया है। अब मामले की सोमवार सुबह साढ़े दस बजे फिर से सुनवाई होगी। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21512 posts and counting. See all posts by News-Desk