वैश्विक

3,300 करोड़ रुपये के हवाला रैकेट गिरोह का पर्दाफाश

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने हवाला धंधे में लगे गिरोह का पर्दाफाश किया है। सीबीडीटी के मुताबिक, आयकर विभाग ने 3,300 करोड़ रुपये के गैरकानूनी हवाला धंधे में लगे गिरोह का भांडाफोड़ किया है। गिरोह का नेटवर्क दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद जैसे शहरों में फैला हुआ था। इसका संबंध बुनियादी संरचना क्षेत्र में कारोबार करने वाले कई शीर्ष कॉरपोरेट घरानों से है।

Image Result For Cbdt Tweet 3300 Cr Hawala

सीबीडीटी ने एक बयान में कहा कि टैक्स चोरी के इस बड़े खेल को उजागर करने के लिए दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, इरोड, पुणे, आगरा और गोवा में 42 परिसरों पर इस महीने के पहले सप्ताह में छापेमारी की गई थी। इसमें बुनियादी संरचना के शीर्ष कॉरपोरेट घरानों की ओर से फर्जी अनुबंधों और बिलों के जरिए टैक्स चोरी के बड़े रैकेट का पता चला है। हालांकि सीबीडीटी ने उन निकायों के नाम नहीं बताए जिनके परिसरों पर छापेमारी की गई।

 

Image Result For Cbdt Tweet 3300 Cr Hawala

सीबीडीटी ने दावा किया कि सार्वजनिक बुनियादी संरचनाओं पर खर्च की जाने वाली राशि का एंट्री ऑपरेटरों, लॉबी करने वालों और हवाला डीलरों के जरिये हेर-फेर किया गया। इस बयान में कहा गया कि पैसों का हेर-फेर करने में शामिल कंपनियां मुख्य तौर पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और मुंबई में स्थित हैं।  

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk