फिल्मी चक्कर

‘द बॉडी’ का ट्रेलर रिलीज़

अमेरिका में अपनी बीमारी का इलाज कराने के बाद भारत लौटे ऋषि कपूर अब बड़े परदे पर दमदार वापसी करने जा रहे हैं. उनकी फिल्म ‘द बॉडी’ का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. इस फिल्म में ऋषि कपूर के साथ इमरान हाशमी, सोभिता धुलिपाला और वेदिका जैसे सितारे भी नज़र आएंगे

.फिल्म का ट्रेलर काफी दमदार है. इसमें ऋषि कपूर एक पुलिसवाले के किरदार में हैं और वो एक मौत की गुत्थी को सुलझाने की कोशिश में लगे हुए हैं. ट्रेलर में दिखाया गया है मुर्दा घर से इमरान हाशमी की पत्नी की लाश गायब हो गई है और पुलिस को इमरान पर ही शक है.

Image Result For The-Body-Trailer-Rishi-Kapoor

 

 

ट्रेलर को भी इस तरह से बनाया गया है कि आप कुछ भी सही तरीके से समझ नहीं पाएंगे. ट्रेलर में भी काफी सस्पेंस है.वायाकॉम18 स्टूडियोज़ के बैनर तली बनी इस फिल्म का निर्देशन जीतू जोसेफ ने किया है.

अजय देवगन की साल 2015 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘दृश्यम’ की ओरिजिनल स्टोरी जीतू जोसेफ ने ही लिखी थी. ये फिल्म 13 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk