जिलाधिकारी ने रैन बसेरे का निरीक्षण किया
जानसठ। जिलाधिकारी ने रैन बसेरा का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश हैं कि प्रदेश मे बढती ठंड एवं जन स्वास्थ्य के दृष्टिगत निराश्रितो के लिए रैन बसेरा, कम्बल एवं अलाव आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
ताकि किसी निराश्रित व्यक्ति को कहीं कोई परेशानी ना हो। इसी संदर्भ मे डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने बीती रात नगर पंचायत जानसठ में बेसहारा व निराश्रित व्यक्तियो हेतु संचालित रैन बसेरे का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान एसडीएम जानसठ अजय कुमार अम्बष्ट, सीओ जानसठ, ईओ नगर पंचायत विनोद कुमार शुक्ला,इंस्पैक्टर दीपक चतुर्वेदी आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

