Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

युवक का गोली लगा शव लावारिस अवस्था में देख परिजनों में कोहराम

बुढ़ाना। जंगल में युवक का गोली लगा शव पडा देख ग्रामीणों में सनसनी बन गयी। अनेक ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गये। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

मिली जानकारी के अनुसार रोजाना की भांति आज सुबह अपने ख्ेतों में पशुओं के लिए चारा लेने गये गांव राजपुर छाजपुर के ग्रामीणों ने देखा कि गांव के जंगल में किसी युवक का गोली लगा शव लावारिस अवस्था में पडा हुआ है। युवक का शव पडा देख ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया और देखते ही देखते आसपास के खेतों में काम कर रहे दर्जनां ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गये।

ग्रामीणों ने फुगाना पुलिस को इसकी सूचना दी। युवक का शव की सूचना मिलते ही सीओ बुढ़ाना त्रिपाठी व इंस्पैक्टर कुशलपाल सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जब वहां मौजूद भीड की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया तो मृतक के पहचान क्षेत्र के गांव डूंगर निवासी निखिल पुत्र प्रण सिंह के रूप में हुई।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को इस हादसे से अवगत कराया। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन व कुछ अन्य ग्रामीण तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व मामले की छानबीन के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकेगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 1 =