Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

दोस्ती में गद्दारी: पंद्रह दिन से लापता था मृतक युवक, सुजडू के जंगल से कंकाल बरामद

मुजफ्फरनगर। दोस्ती में गद्दारी की मिसाल मुजफ्फरनगर में मिली है, जहां दो दोस्तो ने पैसे के लेनदेन को लेकर अपने ही साथी कपड़ा विक्रेता को मौत की नींद सुला दिया। जिसके बाद लाश को जमीन में खुद ही दफन भी कर दिया। बताते है कि दोनों आरोपियों ने उसे कपड़े के बकाया पैसे देने के नाम पर उसे बुलाया और जंगल मे ले जाकर वहशियाना तरीके से मौत के घाट उतार दिया था। 11 जून को ही कत्ल कर दिया गया था।

 

मगर अब दो लोग गिरफ्तार हुए तो लाश बरामद हुई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला किदवई नगर से लापता चल रहे कपड़ा कारोबारी युवक चांद की एक पखवाड़े पूर्व ही हत्या कर दी गई थी । परिवार के लोग लगातार कोशिश करते रहे लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। अब शक के आधार पर पुलिस ने उसके ही एक नजदीकी साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ की,तो पूरा मामला खुल गय।

हत्यारोपी के बताए गए स्थान पर युवक की लाश मिली। शव कंकाल बन चुका था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या की वजह मुखबिरी व स्मैक के लिए पैसे का विवाद बताया गया है।

बताया जाता है कि कोतवाली क्षेत्र के नबी करीम मस्जिद के निकट किदवई नगर में रहने वाला चांद पुत्र नूरहसन 15 दिन पहले लापता हो गया था। तब बताया गया था कि चांद तालाब की तरफ गया था,लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं लगा। पहले तो पुलिस तालाब के इर्द गिर्द ही तलाश करती रही । परिवार के लोगो ने उसके दो साथियों पर हत्या का शक जताया।

आसिफ व खन्ना नाम के दो युवको को दस दिन पहले पुलिस ने बुलाकर पूछताछ की तो उसने पुलिस को गुमराह कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया था। मगर अब पुख्ता सबूत मिला तो पुलिस ने आसिफ से सख्ती के साथ पूछताछ की। तो वह खुल गया। आसिफ ने कहा कि चांद मुखबिरी करता था इसलिए उसे मारना पड़ गया। जिसके बाद सुजडू स्थित एक डेयरी के पीछे से चांद का शव बरामद करा दिया।

शव मिलने के बाद मृतक चांद के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में सूजडू निवासी आसिफ व खन्ना को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी रखी है। शक है कि इस हत्याकांड में और भी लोग शामिल हो सकते है।

चाँद के भाई शौकीन ने बताया कि उनका भाई अविवाहित था और आसिफ व खन्ना पर बहुत विश्वास करता था, किसी को भी विश्वास नही हुआ कि दोस्त ही ऐसा कर सकते है। जब कातिलो ने जमीन से उसके भाई की लाश का कंकाल बरामद कराया तो पता चला कि दोस्त ही कातिल निकले।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 1 =