Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जिलाधिकारी ने लगाई जन चैपाल

3 8 |मुजफ्फरनगर।. जिलाध्ेिाकारी सेल्वा कुमारी जे ने आज जनजागरूकता जनसम्पर्क अभियान के अन्तर्गत सदर ब्लाॅक के ग्राम सिलाजुडडी में जन चैपाल लगाकर ग्रामवासियों की समस्याओ का निस्तारण किया। उन्होने कहा कि इस अभियान का उददेश्य जनपद के सभी ग्रामों को केन्द्र व प्रदेश सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाआंे पूर्ण संतृप्त करना है। उन्होने कहा कि इस अभियान के अन्तर्गत गांवो में सभी विभागों की योजनाआंे के कैम्प लगाये जा रहे है तथा पात्रों को आवेदन कराया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने ग्राम वासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनओ के लाभ दिये जाने के लिए इस बैठक का आयेाजन किया गया है ताकि ग्रामवासियेां को भी कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी मिल सके और वे इसका लाभ ले सके। उन्होने कहा कि गंाव गांव जाकर सरकार की योजनाओ का प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

उनहोने ग्रामवासियों को आयुष्मान योजना, राशन कार्ड, पेशन, सामूहिक विवाह हेतु पंजीकरण, संचारी रोग अभियान, श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाआंे के बारे में जानकारी दी। उन्होने किसानो ंसे कहा कि किसान सम्मान निधि में अगर पैसा नही आया है तो उसकी सूची लेखपाल के पास में है उसमे अपना नाम देख ले अगर नाम नही है तो उसे जुडवा ले। उनहोने ग्राम प्रधान को निर्देश दिये कि गांव मंे फाॅगिंग कराई जाये तथा साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये।

उनहोने ग्रामवासियों से अपील करते हुए कहा कि अपने घर व आसपास में सफाई रखे सभी इसमे सहयेाग करे। प्लास्टिक व पाॅलिथीन का प्रयोग न करे। उन्होने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिलाओ, किशोरियों व बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। सभी अपना अपना स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य करा ले। उन्होने श्रमविभाग की योजनाओं, स्वच्छता ही सेवा अभियान, जलशक्ति अभियान, संचारी रेाग आदि अभियानों के सम्बन्ध में जानकारी दी। इस अवसर पर प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी महेन्द्र प्रसाद, एसडीएम सदर विजय कुमार, सीएमओ पी एस मिश्रा, सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21234 posts and counting. See all posts by News-Desk