Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

सूर्यग्रहण के कारण मन्दिरो के कपाट बन्द रहे

मुजफ्फरनगर। सूर्यग्रहण के कारण आज सभी मन्दिरो के कपाट बन्द रहे। आषाढ कृष्ण अमावस्या के दिन सूर्यग्रहण समस्त भारत मे खंडग्रास के रूप मे दिखाई दिया।

इस वर्ष के सबसे बडे सूर्य ग्रहण का सब और अच्छा-खासा असर देखने को मिला। सूर्य ग्रहण के दौरान आज नगर के शिव चौक स्थित शिव मन्दिर, श्री बालाजी धाम, श्री गणपति धाम, श्री गोलाक धाम,गांधी कालोनी स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मन्दिर, गांधी कालोनी स्थित माता वैष्णो देवी मन्दिर,नदी घाट स्थित प्राचीन देवी मन्दिर,संकीर्तन भवन मन्दिर,मुनीम कालोनी स्थित ठाकुरद्वारा मन्दिर आदि विभिन्न मन्दिरो के कपाट बन्द रहे।

बताया जाता है कि आज के सूर्यग्रहण का मुख्य समय सुबह 10 बजकर 19 मिनट 52 सेकंड से प्रारम्भ होकर दोपहर एक बजकर 36 मिनट 52 सेकंड तक रहा। विद्वान पंडितो एवं खगोल शास्त्रीयो का मानना है कि भारत के अलावा यह खंडग्रास सूर्य ग्रहण विदेश के कुछ हिस्सो मे भी प्रभावित रहा।

नई मंडी माता वाला मन्दिर के पुजारी पंडित सुधाकर भारद्वाज आचार्य का कहना है कि 21 जून दिन रविवार को होने वाले सूर्य ग्रहण का सूतक 20 जून 2020 की रात्रि 10 बजकर बीस मिनट पर शुरू हो गया था।

ग्रहण का स्पर्श 10.19.52 सुबह व ग्रहण का मध्य समय दोपहर 12.02 बजे तथा ग्रहण का मोक्ष दोपहर 1 बजकर 36 मिनट और 52 सेकंड में होगा। आज सूर्य ग्रहण के कारण बीती रात से ही सभी मन्दिरो के कपाट बन्द रहे तथा ग्रहण के मोक्ष के पश्चात विभिन्न मंदिरो के पुजारियो द्वारा मन्दिरो पुनः शुद्धता व सफाई कार्य किया गया।

मन्दिरो मे सभी विग्रह की पोशाक बदली गई तथा भवन के अन्दर व बाहर सफाई/शुद्धता के साथ मन्दिरो की रसोई आदि की धुलाई कर पूर्णतः शुद्धिकरण किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21013 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × one =