संपादकीय विशेष

Muzaffarnagar-ठंड के बाद गुलजार हुए स्कूल, बच्चे खिलकर पहुचे स्कूल

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar )। २ हफ्ते के शीतकालीन अवकाश के बाद सोमवार को स्कूल खुल गए। बच्चे ठंड के माहौल में ही स्कूल पहुंचे। सोमवार को सुबह के समय से ही धूप खिली रही। हालांकि न्यूनतम तापमान ४.१३ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मुजफ्फरनगर को कड़ाके की ठंड से धीरे-धीरे निजात मिलने की उम्मीद जग गई है। हालांकि न्यूनतम तापमान वर्तमान में भी काफी कम चल रहा है। सोमवार को भी न्यूनतम तापमान ४.१३ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बावजूद सुबह के समय धूप निकलने से लोगों ने राहत महसूस की। आसमान से कोहरा हटने के कारण सड़कों पर विजिबिलिटी बढ़ गई।

सोमवार को २ सप्ताह के शीतकालीन अवकाश के बाद जिले के स्कूल खुल गए। बच्चे ठंड के मौसम में स्कूल पहुंचे। स्कूलों में उपस्थिति तुलनात्मक रूप से कम दर्ज की गई। वहीं छात्रों ने भी स्कूल पहुंच कर खूब मस्ती की। खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी। एक कन्वेंट स्कूल में पढ़ने वाले एक बच्चे के अभिभावक एडवोकेट असद जमा ने बताया कि वातावरण में अभी भी ठंड मौजूद है।

छोटे बच्चों के लिए दिक्कत हो सकती है। स्कूल खुल गए हैं तो बच्चों को स्कूल भेजना पड़ रहा है।
न्यूनतम तापमान में भले वृद्धि ना हो रही हो लेकिन सोमवार को सूरज निकलने से ह्यूमिडिटी में कमी आई। ह्यूमिडिटी का स्तर ९५ प्रतिशत पर पहुंच गया और कोहरा छटने के कारण आसमान बिल्कुल साफ हो गया। जिससे सड़कों पर विजिबिलिटी बढ़ गई।

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 428 posts and counting. See all posts by Editorial Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − four =