जनता कर्फ्यूः शहर की सडको पर परसा सन्नाटा
मुजफ्फरनगर। कोविड-19 के प्रभाव को निष्फल करने जन सामन्य के स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा घोषित जनता कर्फ्यू के दौरान आज शहर की सडको पर सन्नाटा पसरा रहा।
दूर-दूर तक कहीं कोई वाहन नजर नही आया। जनस्वास्थ्य के दृष्टिगत आज घोषित जनता कर्फ्यू के दौरान जनपद के साथ-साथ नगर क्षेत्र मे भी पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा।
विगत रविवार के भांति आज का बन्द भी पूरी तरह सफल रहा। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर जनपद के सभी थाना क्षेत्रो मे पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई।
पुलिस अधिकारियो के निर्देशन मे विभिन्न थाना क्षेत्रा मे गश्त कर वाहन चैकिंग भी की तथा कहीं कहीं नजर आए वाहन चालको को रोककर उनसे पूछताछ की।
पुलिस ने इस दौरान कई वाहनो के चालान भी काटे। पुलिस की सख्ती से बेवजहा घूमने वालो मे अच्छा-खासा डर दिखाई दिया।
एसएसपी अभिषेक यादव, एसपी सिटी सतपाल अंतिल, एसपी देहात नेपाल सिह आदि ने विभिन्न थाना क्षेत्रो का भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
