Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

थाना सिविल लाइन Muzaffarnagar का किया औचक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर द्वारा थाना सिविल लाईन का आकस्मिक निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश। पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत महोदय द्वारा थाना सिविल लाईन का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा महिला हेल्प डेस्क पर आवेदिकाध्आने वाली पीड़िता का नाम, पता आदि एवं समस्या का स्पष्ट उल्लेख तथा समस्या निराकरण हेतु की गयी कार्यवाही एवं समस्या के निदान का विवरण उल्लेखित करने के संबंध में जानकारी की गयी तदोपरान्त थाना कार्यालय, मालखाना, बंदी गृह, संतरी पहरा, कम्प्यूटर कक्ष, विवेचना कक्ष, साइबर क्राइम हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया।

मालखाने में रखे शस्त्रों की साफ सफाई व रख रखाव का निरीक्षण किया तथा थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति देखी गई। महोदय द्वारा त्यौहार रजिस्टर, टॉप-१० अपराधियों की सूची का अवलोकन कर अपराधियों पर और अधिक प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

महोदय द्वारा शराब, मादक पदार्थ, खनन, पशु, वन भू-माफिया आदि माफियाओं के बारे मे जानकारी कर इस प्रकार के अपराधो में संलिप्त अभियुक्तों पर गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत की गई कार्यवाही तथा उनके विरुद्ध पंजीकृत किये गए गैंगस्टर अधि० के अभियोगो में वांछित अभियुक्तों की स्थिति की समीक्षा की गई।

पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा पुलिस बल को क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहने तथा असामाजिक तत्वों पर वैधानिक कार्यवाही करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 13 =