फिल्मी चक्कर

पाकिस्तान की सबसे महंगी फिल्म बताया जा रहा है The Legend of Maula Jatt को

The Legend of Maula Jatt ट्रेलर में फवाद खान  एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं. वे एक बार फिर माहिरा खान के साथ स्क्रीन साझा करते दिखेंगे. The Legend of Maula Jatt को पाकिस्तान की सबसे महंगी फिल्म बताया जा रहा है, जिसमें फवाद खान मौला जट्ट के रोल में दिखाई देंगे.

ट्रेलर से जाहिर है कि फिल्म की कहानी मौला जट्ट और नूरी नत की दुश्मनी के इर्द-गिर्द बुनी गई है. फिल्म में नूरी नत एक गैंग का लीडर है. हमजा अली अब्बासी ने यह रोल निभाया है.

मौला जट्ट और नूरी नत की दुश्मनी के बीच मौला का परिवार पिसता है. ट्रेलर में मौला की मां उसके जन्म को पूरे पिंड की मौत से जोड़कर देखती है. फवाद खान दमदार रोल में नजर आ रहे हैं जो इनाम पाने के लिए लड़ना पसंद करता है. वह नूरी नत से बदला लेने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है.

माहिरा खान ने मौला जट्ट की प्रेमिका का रोल निभाया है. दोनों की खूबसूरत केमिस्ट्री एक बार फिर पर्दे पर देखने को मिलेगी. ट्रेलर से स्पष्ट हो गया है कि यह फिल्म एक्शन और रोमांस से भरपूर है. ट्रेलर ने फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ा दी है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21352 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × three =