Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Khatauli: युवक को लिफ्ट लेना पडा महंगा, बाइक सवार युवक 10 हजार लेकर फरार

खतौली। एक युवक को लिफ्ट लेना महंगा पड़ा, लिफ्ट देने वाला बाइक सवार युवक चकमा देकर १० हजार रुपये छीनकर फरार हो गया। दिनदहाड़े हुई इस घटना के सम्बंध में पुलिस ने छानबीन शुरू की है।

कस्बे के फलावदा रोड पर हुई घटना से पीड़ित युवक कपिल पुत्र विददी निवासी बागवाला थाना किला परीक्षितगढ़ जनपद मेरठ ने बताया कि वह हिमाचल प्रदेश में नौकरी करता है और ट्रेन द्वारा खतौली रेलवे स्टेशन पर उतर कर बाहर आया।

बाहर आने पर एक बाइक सवार ने उससे मवाना जाने का रास्ता पूछा तो वह भी उसके साथ बाइक पर बैठ लिया। युवक का कहना था कि फलावदा रोड़ पर के के पब्लिक स्कूल के निकट उसने बाइक रोकी और कुछ देर तक बात की और उसके पर्स से दस हजार रुपये निकालकर फरार हो गया।

घटनास्थल के निकट भुस बेचने वाले एक दुकानदार ने पुलिस को इस सम्बंध में सूचना दी, सूचना मिलने पर कोतवाल पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और युवक से जानकारी ली।

उन्होंने इस घटना के बाद चौकिंग अभियान चलाया परन्तु रुपये लेकर फरार होने वाले बाइक सवार का पता नहीं चल पाया था।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − eleven =