संपादकीय विशेष

सवेरे से र्ही झमाझम बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत

मुजफ्फरनगर। पिछले कई दिनों से पड रही भीषण गर्मी से बारिश से कुछ राहत मिली। शुक्रवार सवेरे से र्ही झमाझम बारिश से शहर की सड़कें व कुछ कालोनियां पानी से लबालब हो गईं। सड़कों ने तालाब का रूप ले लिया। प्रमुख चौराहों पर पानी अधिक होने से आवागमन बाधित रहा।

साइलेंसर में पानी भरने से कार, बाइक, स्कूटर पानी के बीच में रुक गए। बारिश रुकने के घंटों बाद पानी उतर सका। इसके बाद आवागमन शुरू हो सका। सुबह मौसम बदला हुआ होने के बाद थोडी देर बाद ही बारिश शुरू हो गी जिसके कुछ ही देर में बारिश झमाझम में तब्दील हो गई।

थोड़ी ही देर की बारिश में शहर के प्रमुख चौराहे शिवचौक, नावल्टी चौक, मीनाक्षी चौक, शहीद चौक, अस्पताल तिराहा, जानसठ रोड, रुड़की रोड, भोपा रोड आदि ने तालाबों का रूप ले लिया। मोहल्ला जनकपुरी, द्वारिकापुरी, गांधी कालोनी, नई मंडी, रामपुरी, किदवई नगर, दक्षिणी कृष्णापुरी आदि मोहल्लों में पानी भर गया।

कई स्थानों पर दुकानों व मकानों में बारिश का पानी घुस गया। बारिश ने नगर पालिका के विकास कार्यों की पोल कर रख दी। नाले-नालियां चौक होने से सारी गंदगी सड़कों पर आ गई।

शिवचौक पर इतना पानी था कि एक से दूसरी ओर आवागमन बंद हो गया। दाल मंडी, एसडी मार्केट भी पानी से लबालब थे। बारिश बंद होने के घंटों बाद सड़क से पानी कम हो सका और लोग अपने गंतव्य की ओर जा सके। कई वाहनों के साइलेंसर में पानी भरने से वह पानी के बीच में ही बंद हो गए। बमुश्किल उन्हें बाहर निकाला गया।

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- drsanjaykagarwal@gmail.com

Dr. S.K. Agarwal has 419 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + seven =