Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जिला अस्पताल इमरजेंसी के गेट के बाहर वीकेंड लाकडाउन में भी नगर में लगा जाम

मुजफ्फरनगर। नगर में जाम का झाम लगना वैसे तो आम बात हो चुकी है रोजाना जाम से लोग परेशान आने लगे है आलम तो यहां तक हो गया है कि वीकेंड लाकडाउन में भी जाम लगने लगा है।

जिला अस्पताल इमरजेंसी के गेट के बाहर भयंकर जाम की स्थिति बनी रहती है आलम यह है कि यहां से निकलने के लिए घंटों परेशानी का सामना करना पड़ता है। एक जगह से दूसरे स्थान पर जाने के लिए तपती गर्मी में घंटों लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है

कई बार तो यहां तक देखा गया है कि रांग साइड से दुपहिया वाहन चालक अपने वाहनों को घुसा देते है जिसकी वजह से जाम लग जाता है और यह जाम का आलम यह हो जाता है कि घंटों के बाद भी जाम नहीं खुल पाता है और वाहन चालक तपती गर्मी में सिर्फ अपनी बारी का इंतजार करते रहते है

कई वाहन चालक तो ये भी कहते है कि लो भैया एक तो गर्मी ऊपर से महंगा पैट्रोल अब औसत कहां से आयेगा। इसी के चलते यह जाम आगे अन्य चौराहों पर भी लग जाता है।

शनिवार के वीकेंड लाकडाउन होने के बाद भी जाम का आलम देखा गया। जब वीकेंड लाकडाउन में भी जाम रहने लगा है तो आम दिन में तो क्या आलम होगा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × five =