Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरेंसंपादकीय विशेष

इस बार स्वदेशी गुलाल की रहेगी भरमार: मेड इन चाइना से मोह भंग

मुजफ्फरनगर। बीते तीन-चार वर्षों से आयात शुल्क में बढ़ोतरी और अब कोरोना वायरस के खौफ ने जिले के कारोबारियों का मेड इन चाइना से मोह भंग कर दिया है। कभी होली के बाजार पर बुरी तरह कसा चीन का शिकंजा अब ढीला पड़ चुका है। जिले के व्यापारी अब स्वदेशी सामान की बिक्री को तरजीह देने लगे हैं।

मुजफ्फरनगर जिले में होली पर रंग और पिचकारी आदि का करीब ३० से ३५ करोड़ का कारोबार होता है। कभी इस कारोबार पर चीन का आधिपत्य था। थोक कारोबारी बताते हैं कि बीते करीब चार वर्षों से आयात शुल्क में बढ़ोतरी हो जाने से चीन निर्मित सामान का आना लगभग बंद हो गया है।

जिले के थोक व्यापारी मेड इन इंडिया प्रोडक्ट ही मंगाते हैं। दाल मंडी में होली के सामान के थोक विक्रेता अंशुल गुप्ता बताते हैं कि चीन से आने वाला सामान महंगा पड़ता है। इसके साथ ही अब कोरोना का खौफ भी है। इसलिए वहां से तो सामान आने का मतलब ही नहीं बनता। जिला मुख्यालय पर रंग एवं पिचकारी के आठ-दस थोक कारोबारी हैं। सभी हिंदुस्तान की फैक्टरियों से ही सामान मंगाते हैं।

जिले में रंग और गुलाल हाथरस की फैक्टरियों से आता है। पिचकारियां दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम और मेरठ से आ रही हैं, जबकि टोपियां अमरोहा में बनती हैं। गुब्बारे भी मेरठ से ही आते हैं। स्थानीय कारोबारी बताते हैं कि सब कुछ सस्ते दामों पर भारत में ही मिल रहा है तो फिर चीन का महंगा माल क्यों मंगाएं।

होली पर प्रयोग होने वाले प्लास्टिक एवं रबड़ के मुखौटों की सप्लाई चीन से होती है। थोक विक्रेता ललित गोयल बताते हैं कि इनकी मांग पहले ही कम रहती है। कपड़े के मुखौटे हिंदुस्तान में ही तैयार होते हैं।

इसलिए बाजार पर कोई असर नहीं होने वाला। व्यापारियों का कहना है कि चीन से सामान मंगाने की आवश्यकता नहीं है। होली का सामान हिंदुस्तान की फैक्टरियों में ही तैयार हो रहा है।

रंग-गुलाल एवं पिचकारी आदि सब कुछ स्वेदशी ही है जिले के व्यापारियों ने तीन-चार सालों से चीन का सामान बेचना बंद कर दिया है। होली के लिए मेड इन इंडिया का सामान सस्ता एवं बढ़िया है। हर तरह की पिचकारी अब अपने ही देश में तैयार हो रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + six =