Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क: आईजी ने की बैठक

मुजफ्फरनगर। दिल्ली मे सीएए के विरोध मे हुए हंगामे के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। आईजी लॉ एण्ड आर्डर ने आयाजित बैठक मे अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा हिन्दू व मुस्लिम संगठनो के जिम्मेदार लोगो के साथ भी चर्चा की।

उल्लेखनीय है कि बीते दिन पश्चिमी दिल्ली मे नागरिक संशोधन विधेयक के खिलाफ हुए उपद्रव को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी संदर्भ मे लखनउ से मुजफ्फरनगर भेजी गई आईजी लक्ष्मी सिंह ने आज पुलिस लाईन स्थित सभागार मे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक मे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

दिल्ली प्रकरण के बाद एक और जहां जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। वहीं दूसरी और सोशल मीडिया पर पुलिस आईटी सेल की नजर है। अधिकारियों के साथ बैठक मे आईजी लॉ एंड आर्डर लक्ष्मी चौधरी ने निर्देशित किया कि सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जाए तथा किसी भी तरह की भडकाउ पोस्ट डालने वाले के खिलाफ कार्यवाही अमल मे लाई जाए।

आईजी ने जनपद मे सघन चैकिंग वलाशी अभियान चलाने तथा रात्रि गश्त बढाने तथा गश्त मे तेजी लाने के निर्देश भी दिए। विदित हो कि पिछले तीन-चार दिनो से एसएसपी अभिषेक यादव स्वयं चैकिंग अभियान की कमान संभाले हुए है।

एसएसपी की मौजूदगी मे जनपद की सीमा बार्डर पर चैकिंग अभियान चल रहा है। आईजी लक्ष्मी सिह ने अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक के पश्चात दोनो समुदायो के जिम्मेदार लोगों के साथ मीटिंग की।

पुलिस लाईन स्थित सभागार मे आईजी लक्ष्मी सिंह,डीएम सेल्वा कुमारी जे.,एसएसपी अभिषेक यादव, सीडीओ आलोक यादव, एसपी सिटी सतपाल अंतिल, एडीएम प्रशासन अमित कुमार, सिटी मजिस्टै्रट अतुल कुमार,सीओ लाईन व आरआई अब्दुल रहीस खॉ आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 2 =