Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar- द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) प्रदेश भर के साथ ही आज जनपद मुजफ्फरनगर में भी आम जनमानस को यातायात के नियमों एवं सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूकता एवं सुरक्षित परिवहन को प्रोत्साहित करने के उददेश्य से १५ दिसंबर से ३१ दिसंबर तक श्द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ाश् कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया है यहां पुलिस लाईन में वरिष्ठ पुलिस एंव परिवहन अधिकारीयों ने स्कूली बच्चों सहित आम जनमानस को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के प्रति शपथ दिलाई 

वहीं वाहनों के प्रति जागरूक भी किया है। बता दें आज यानि १५ दिसम्बर मुजफ्फरनगर के पुलिस लाईन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सजीव सुमन एंव परिवहन अधिकारीयों द्वारा मुजफ्फरनगर में श्द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ाश् कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करते हुए प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। बता दें आम जनमानस को यातायात के नियमों एवं सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूकता एवं सुरक्षित परिवहन को प्रोत्साहित करने के उददेश्य से १५ दिसंबर से ३१ दिसंबर तक श्द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ाश् कार्यक्रम आयोजित होंगे

जिसके चलते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सजीव सुमन द्वारा द्वितीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया तो वहीं जनता को जागरूक करने वाले प्रचार रथ को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यहां एस एस पी संजीव सुमन ने बताया कि शीत ऋतु में घने कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ जाती है

जिसको लेकर शासन के दिशा निर्देशनो के अनुपालन में मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा भारी वाहनों जैसे गन्ने का ट्रैक्टर, ट्रक, ट्राला बस आदि वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाये जा रहे है। वर्तमान में यातायात नियमों की अनदेखी के कारण सड़कों पर प्रतिदिन होने वाले हादसों में जनहानि हो रही है, जिसमें इन हादसों से हम अपना बचाव कर सकते हैं

यदि हम यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित सफर के लिए जागरूक बनें। उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस की ओर से प्रतिदिन यातायात नियमों के प्रति व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के साथ साथ सघन चेंकिग अभियान चलाकर काली फिल्म, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी मोटरसाइकिल, बिना हेलमेट तथा नो इंट्री का पालन न करने वाले वाहनों/वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही भी अमल में लाई जाएगी । एस एस पी द्वारा जिले के सभी नागरिकों, युवाओं स्कूली छात् र्छात्राओं से अपील की गई है कि शराब के नशे में वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें

वाहन को दाएं-बाएं मोडते समय अपने आगे-पीछे देखते हुए इंडिकेटर का प्रयोग करें। इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी स्कूली छात्र/छात्राओं, संभ्रान्त व्यक्तियों व सभी पुलिस अधिकारीध्कर्मचारीगण को यातायात नियमों के पालन करने के सम्बन्ध में शपथ भी दिलाई गई, साथ ही साथ परिवहन, पुलिस, लोक निर्माण, चिकित्सा एवं शिक्षा विभाग को कार्य योजना बनाकर पखवाड़े को सफल बनाए जाने हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश भी दिए गए।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक देहात संजय कुमार, पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद, पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप सिंह सहित ्रह्म्ह्लश प्रशासन अजय मिश्रा एवं यात्री कर अधिकारी इरशाद अली व् कार्यालय स्टाफ व् अन्य पुलिस अधिकारीध्कर्मचारीगण मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21426 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 1 =