तीन दिवसीय महाकाल बटुक भैरवाष्टमी महोत्सव का समापन
मुजफ्फरनगर। नदीघाट स्थित श्री त्रिपुरा सुन्दरी शक्ति पीठ मंदिर के प्रागंण में तीन दिवसीय महाकाल बटुक भैरवाष्टमी महोत्सव आज महाआरती के उपरांत विशाल भंडारे के साथ सम्पूर्ण हुआ।
इससे पूर्व गत रात्रि यज्ञ, हवन, रूद्राभिषेक, महाआरती के उपरांत 56 भोग भैरव बाबा को लगाये गये। इस अवसर पर यजमान के रूप में रामराज से आये अजय तनेजा, अमित सिंघल, सुधीर गर्ग एडवोकेट मौजूद रहे।
यह कार्य पीठाधीश्वर पं. कृष्णदत्त, पं. सचिन शर्मा, शिवम शर्मा, सोनू शाडिल्य, अरूण शर्मा, रोहित कौशिक, अंकित उर्फ चीकू, सिद्धपीठ वाले गुरू जी पं. संजय कुमार, पं. रमन शर्मा आदि ने सामूहिक रूप से सम्पन्न कराया।
महाआरती के उपरांत विशाल भंडारे में हजारां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर बाबा के सम्मुख अपना शीश नवाया।
मां त्रिपुरा सुन्दरी शक्ति पीठ पर महाकाल बटुक भैरव महोत्सव शुरू
