तीन दिवसीय श्री श्याम रंग रंगीला फाल्गुन मेला 24 से 26 मार्च तक: समाजसेवी भीमसैन कंसल
मुजफ्फरनगर। श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर परिवार द्वारा श्याम प्रभु खाटू वाले का तीन दिवसीय श्री श्याम रंग रंगीला फाल्गुन मेला 24 से 26 मार्च तक नई मंडी स्थित गणपति धाम प्रागंण में धूमधाम के साथ आयोजित किया जा रहा है।
24 मार्च की रात्रि को परम्परागत भजनों ओर चंद धमाल के साथ केसर चंदन की होली बाबा श्याम के साथ खेली जायेगी। श्री गणपति धाम ट्रस्ट समिति के प्रधान अशोक गर्ग एवं समाजसेवी भीमसैन कंसल ने संयुक्त रूप से बताया कि 25 मार्च को निशान यात्रा शिवचैक से प्रारम्भ हो मंदिर प्रागंण में पहुंचेगी
इसमे बाबा श्याम नीले घोडे पर सवार होकर अपने पूर्ण स्वरूप में रथ पर विराजमान होकर भ्रमण करेंगे। निशान यात्रा शिवचैक से झांसी की रानी, बालाजी चैक, मालवीय चैक से भोपा पुल होते हुए गौशाला रोड से मुडकर पीठ बाजार, चैड़ी गली, बिंदल बाजार, स्वीट्स कार्नर से मुडकर, डाकखाने से होती हुई मंदिर प्रागंण पर पहुंचेगी। रात्रि में आठ बजे मंदिर प्रागंण पर विशाल जागरण होगा
जिसमें मुम्बई से आये पारस लाड़ला, मनीष भट्ट, भजन सुनायेंगे। 26 मार्च की रात्रि आठ बजे से फाल्गुन बधाई उत्सव एवं भंडारा होगा। 29 मार्च को सायं 4 बजे भगवान श्री गणपति के संग फूलों की होली खेली जायेगी। फाल्गुन मेले के अवसर पर मुजफ्फरनगर नरेश बाबा श्याम की हवेली को बंगाली कारिगरों द्वारा बाहुबली थीम पर सजाया जा रहा है।
लगभग एक दर्जन बंगाली कारीगर इस कार्य में जुटे हुए है। पत्रकारांे को जानकारी दी गयी कि जो भी श्रद्धालु मंदिर प्रागंण में श्याम उत्सव में आयेंगे उनके लिए फेस मास्क और सैनेटाइजर की व्यवस्था मंदिर परिवार द्वारा निःशुल्क की गयी है। उल्लेखनीय है कि फाल्गुन शुक्ल पक्ष एकादशी पर श्रद्धालु लोग रंग बिरंगी श्याम ध्वज बाबा श्याम को अर्पित करते है।
सनातन संस्कृति में ध्वजा विजय की प्रतीक होती है और स्वंय बाबा की प्रतिज्ञा है कि वे हमेशा हारे हुए का पक्ष लेंगे और उसे विजयी बनायेंगे। इसलिए जिस घर पर बाबा श्याम काश्रीकृष्ण के बाल रूप को देखने के लिए महिला श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई तथा पुष्प वर्षा की गई। भक्ति प्रकृति सेवा संस्थान के तत्वावधान में चल रही कथा में गोकुलधाम पीठाधीश्वर कृष्णा संजय निशान लहराता है
वहां पर हर मुश्किल पर विजय हासिल होती है। पत्रकार वार्ता में सोमप्रकाश, अनिल गोयल, देवेंद्र, श्याम सुंदर, कैलाश ज्ञानी, कुलदीप, अम्बरीश, शंशाक राणा, रूपक, शुभम, अमित, अमन गोयल, सचिन सिंघल, अमन गुप्ता, अंकित अग्रवाल, अजय अग्रवाल, रजत माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। पत्रकारों को यह भी जानकारी दी गयी कि आगामी अप्रैल माह में 22 से 25 तक एक विशेष उत्सव आयोजित किया जायेगा। जिसके लिए 1500 भक्तों के नाम अभी तक प्रबंध समिति को मिल चुके है।

