Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

शामली में जबरदस्त मुठभेड में तीन पुलिसकर्मी घायल, चार बदमाशों को भी ठोकी गोली

शामली। उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुई बड़ी घटना के अब पुलिस भी सतर्क हो गई है। जिसके चलते पुलिस अपराधियों के काल बनती जा रही है। शामली में बीती रात दो अलग-अलग थानों की पुलिस के साथ बदमाशों की मुठभेड़ हुई, जिसमे मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस घटना में 3 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

पकड़े गए बदमाशों के पास से लूट की 5 बाइक, 4 मोबाइल व 4 अवैध तमंचों के साथ भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। वहीं सभी घायलो को जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

जहाँ पर सभी घायलों का इलाज चल रहा है।मामला सदर कोतवाली और कैराना कोतवाली क्षेत्र का है। कैराना कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि कैराना क्षेत्र के गांव पांवटीकला के खण्डरों में कुछ बदमाश छिपे हुए है, जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है।

सूचना के बाद मौके पर पहुँची कैराना पुलिस ने जब वहाँ मौजूद बदमाशो को पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया, जिसमें आत्मरक्षा में पुलिस ने बदमाशों पर फायर किया।

मुठभेड़ में 2 बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हुए है। जबकि 2 बदमाश अंधेरा का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।फरार बदमाशो की सूचना कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी थानों में फ़्लैश की गई।

जिसके बाद सदर कोतवाली क्षेत्र के कैराना रोड पर पशुपैठ के पास फरार दोनो बदमाशो से पुलिस की मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है साथ ही इस घटना में 3 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई दो मुठभेड़ के बाद पुलिस ने कुल 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाश शातिर किस्म के चोर ओर लुटेरे हैं। जिसका मुख्य सरगना शिवम नाम का बदमाश है, जो हाल ही में जेल से छूट कर आया था।

उसने जेल से आने के बाद अपना एक अलग से गैंग तैयार किया था, जो लूट और चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देता था।फरार बदमाशो की सूचना कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी थानों में फ़्लैश की गई। जिसके बाद सदर कोतवाली क्षेत्र के कैराना रोड पर पशुपैठ के पास फरार दोनो बदमाशो से पुलिस की मुठभेड़ हुई।

मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है साथ ही इस घटना में 3 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई दो मुठभेड़ के बाद पुलिस ने कुल 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाश शातिर किस्म के चोर ओर लुटेरे हैं। जिसका मुख्य सरगना शिवम नाम का बदमाश है, जो हाल ही में जेल से छूट कर आया था। उसने जेल से आने के बाद अपना एक अलग से गैंग तैयार किया था, जो लूट और चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देता था।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *