Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में कई घायल

मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में कई लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

भोपा के पास हुए सड़क हादसे में गांव मजलिसपुर तौफीर निवासी रवित पुत्र पत्राम व मिन्दर पुत्र संतरपाल गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मलीरा के पास हुए सड़क हादसे में सन्नी पुत्र ओमप्रकाश व भावना पुत्री ओमप्रकाश गम्भीर रूप से घायल हो गये।

दोनों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। भोपा के पास हुए सडक हादसे में गोडविल कालोनी मेरठ निवासी सात्विक पुत्र सतेंद्र कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गया।

उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सिखेडा के पास हुए सडक हादसे में कालू पुत्र गुलाब सिंह निवासी दखौडी सिखेडा व किरणपाल पुत्र प्रभू निवासी बहादरपुर सिखेडा गम्भीर रूप से घायल हो गये।

दोनों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां से कालू को मेरठ के लिए रैफर कर दिया गया। जीटी रोड पर हुए सडक हादसे में आगरा निवासी इनाम सिंह पुत्र नत्थू सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे भी उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS.जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 15097 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − eight =