साध्वी प्राची ने कांग्रेस पर बोला हमला, अगर भगवा वाले होते तो राज घाट भी खाली करा देते
मुजफ्फरनगर। दिल्ली से हरिद्वार जाते समय फायर ब्रांड नेत्री साध्वी प्राची ने गांधी परिवार पर जमकर निशाना साधा। साथ ही कहा कि शहीद पुलिसकर्मियों की शहादत में जिन लोगों ने मुखबिरी की है उनके विरूद्ध कडी से कडी कार्यवाही की जाये।
भाजपा के फायरब्रांड नेता साध्वी प्राची ने दिल्ली से देहरादून जाते समय मीडिया से संक्षिप्त बातचीत की। उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर जमकर प्रहार किया।
दिल्ली से हरिद्वार जाते समय मु0नगर में मीडिया से साध्वी प्राची ने कहा कि @priyankagandhi किस आधार पर सरकारी बंगले में रह रही थी. @narendramodi जी को चाय वाला करते है उसने बंगला खाली कराया अगर भगवा वाले होते तो राज घाट भी खाली करा देते फिर कहा जाते ना घर के रहते ना घाट के pic.twitter.com/jtbZQpJ50M
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) July 4, 2020
कानपुर के शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए साध्वी प्राची ने कहा कि इस मामले में जिसने भी मुखबिरी की है उसको कडी से कडी सजा मिलनी चाहिए।
रामपुर तिराहा पर कुछ देर रूकी साध्वी प्राची ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि राहुल, प्रियंका बेतुकी बाते कर प्रधानमंत्री पर उल्टे सीधे तंज कसते है। उन्होंने कहा कि उन्हे तंज कसने के बजाये आत्मचिंतन करना चाहिए।