फिल्मी चक्कर

‘समय है अनाबेल को अलविदा कहने का’- तापसी पन्नू

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने कुछ हफ्ते पहले अपनी फिल्म ‘अनाबेल’ की शूटिंग शुरू की थी. अब ऐसे में उन्होंने अपनी फिल्म की शूटिंग पूरी होने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है.

तापसी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शूटिंग के आखिरी दिन से एक तस्वीर शेयर की है और कैप्शन में इस फिल्म के बारे में कुछ संकेत दिए हैं, उन्होंने लिखा है- ‘कुछ महीने पहले ये एक सपने की तरह लग रहा था. ‘अनाबेल’ को अलविदा कहने का समय आ गया है.

जल्द ही सिनेमाघरों में मिलते हैं.शेयर की गई तस्वीर में तापसी पन्नू हरे रंग की ड्रेस में दिखाई दे रही हैं. साथ ही इस तस्वीर में एक स्पॉटलाइट भी दिखाई दे रही है.

https://www.instagram.com/p/CF1nX6Qpxpc/?utm_source=ig_embed

सूत्रों के मुताबिक तापसी की इस फिल्म में साउथ स्टार विजय सेतुपति भी अहम किरदार में नज़र आएंगे. ये बतौर डायरेक्टर फिल्म दीपक सुंदरराजन की पहली फिल्म है जिसका ज्यादातर हिस्सा जयपुर के आसपास शूट किया गया है.

इससे पहले भी तापसी शूट की कई झलकियां शेयर कर चुकी हैं.

अनाबेल के अलावा उनके पास पाइपलाइन में कई फिल्में हैं, जिसमें क्रिकेटर मिताली राज की बायोपिक, ‘रश्मि रॉकेट’ और ‘हसीन दिलरुबा’ शामिल हैं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × one =