फिल्मी चक्कर

Amisha Patel के खिलाफ मुरादाबाद की एसीजेएम-5 कोर्ट ने जारी किया वॉरंट

Amisha Patel के खिलाफ कोर्ट ने वॉरंट जारी किया है. Amisha Patel के खिलाफ ये वॉरंट मुरादाबाद की एसीजेएम-5 कोर्ट ने जारी किया है. कोर्ट द्वारा दी गई तारीख पर कोर्ट में मौजूद ना होने के चलते अमीषा पटेल के खिलाफ गैर-जमानती वॉरंट जारी किया जा सकता है.

Amisha Patel को 20 अगस्त को एसीजेएम-5 कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए गए हैं. उन पर 11 लाख लेकर इवेंट में ना पहुंचने का आरोप है. मामला, 5 साल पुराना है, जिसे लेकर अभिनेत्री कानूनी पचड़े में फंस गई हैं.

Amisha Patel ने एक इवेंट में शिरकत करने के 11 लाख एडवांस में लिए थे. लेकिन, वह इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं. अभिनेत्री को एक शादी के कार्यक्रम में शामिल होना था. जिसके लिए उन्होंने एडवांस पेमेंट भी ले ली थी. लेकिन, वह इस कार्यक्रम में नहीं पहुंचीं.

कार्यक्रम का आयोजन करने वाली इवेंट कंपनी के मैनेजर पवन वर्मा ने 2017 में Amisha Patel के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. इस मामले में मुरादाबाद में केस चल रहा था. अभिनेत्री के खइलाफ धारा 120-B, 406, 504 और 506 के तहत सुनवाई चल रही है. शिकायतकर्ता के वकील के अनुसार, अदालत की ओर से अमीषा और उनके सहयोगियों को समन भेजा गया है.

समन में कहा गया है कि अगर, वॉरंट के बाद भी Amisha Patel कोर्ट में बिना किसी ठोस कारण के पेश नहीं होतीं तो उनके खिलाफ गैर-जमानती वॉरंट भी जारी किया जा सकता है. मंगलवार को कोर्ट ने अभिनेत्री के खिलाफ वारंट जारी किया है. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 5 =