तितावी: सडक हादसे मे हादसे में कैंटर चालक की मौत
तितावी। सडक हादसे मे कैंटर चालक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार तितावी थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव धौलरा के समीप आज सुबह टै्रक्टर-ट्राली व कैंटर के बीच हुई आमने सामने की भिडन्त कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
इस हादसे पर एकत्रित ग्रामीणो ने पुलिस को इसकी सूचना दी। हादसे की जानकारी मिलते ही एसओ राधेश्याम यादव मौके पर पहुंचे पुलिस ने इस दौरान घायल टै्रक्टर-चालक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
वहीं दूसरी और पुलिस ने मृतक की जेब से मिले कागजात के आधार पर शिनाख्त कर मृतक के परिवारजनो को घटना की जानकारी दी। पुलिस सूत्रो के अनुसार मृतक राजकुमार पुत्र लखीराम निवासी गांव अहरनिया जिला बुलन्दशहर है।
पुलिस द्वारा दी गई सूचना से मृतक के परिवारजनो मे कोहराम मच गया। परिजन तथा कुछ अन्य ग्रामीण सूचना मिलते ही मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए।
वहीं दूसरी और पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया तथा क्रेन की मदद से सडक पर क्षत्रिग्रस्त पडे कैंटर व टै्रक्टर को हटवाया गया। जिसके बाद शामली-मुजफ्फरनगर मार्ग पर वाहनो की आवाजाही शुरू हो सकी।

