वैश्विक

सांसद महुआ मोइत्रा ने राज्यपाल को अंकल जी कहकर तंज कसा…

 कांग्रेस के कई नेता राज्यपाल जगदीप धनखड़ पर भाजपा का एजेंट होने का आरोप लगा चुके हैं। अब तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ पर राजभवन में अधिकारियों को नियुक्ति में परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। महुआ मोइत्रा ने राज्यपाल को अंकल जी कहकर तंज भी कसा है। 

रविवार को तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने ट्विटर पर एक लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में राज्यपाल जगदीप के सभी ओएसडी का नाम शामिल है। साथ ही सभी ओएसडी से राज्यपाल के रिश्तों का भी जिक्र किया गया है। इस लिस्ट को शेयर करते हुए महुआ मोइत्रा ने लिखा कि अंकल जी, आपने तो अपने विस्तारित परिवार को राजभवन में बसा रखा है।

ट्वीट में शेयर किए गए लिस्ट में राज्यपाल के ओएसडी अभ्युदय शेखावत, ओएसडी-समन्वय अखिल चौधरी, ओएसडी-प्रशासन रुचि दुबे, ओएसडी-प्रोटोकॉल प्रशांत दीक्षित, ओएसडी-आईटी कौस्तव एल वलिकर और ओएसडी किशन धनखड़ का नाम है। महुआ मोइत्रा के दावों के अनुसार अभ्युदय गवर्नर के साले के बेटे हैं और अखिल चौधरी उनके नजदीकी रिश्तेदार हैं।

इसके अलावा रुचि दुबे उनके पूर्व ADC मेजर गौरांग दीक्षित की पत्नी और प्रशांत दीक्षित गौरांग दीक्षित के भाई हैं। ओएसडी-आईटी कौस्तव एल वलिकर धनखड़ के मौजूदा ADC जनार्दन राव के साले हैं। महुआ मोइत्रा के इन दावों को लेकर जब समाचार एजेंसी पीटीआई ने उनसे संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि हम सभी के पास उनसे सवाल पूछने का लोकतांत्रिक अधिकार है। वह राज्य सरकार से सवाल पूछते रहते हैं। मैं उनसे आईना देखने का अनुरोध करती हूं। वह अपने पूरे गांव और पूरे खानदान को राजभवन ले आए हैं।

रविवार को ही किए गए एक और ट्वीट में महुआ मोइत्रा ने जगदीप धनखड़ पर हमला बोला। पश्चिम बंगाल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राज्यपाल जगदीप धनखड़ के द्वारा किए गए एक ट्वीट पर जवाब देते हुए महुआ ने लिखा कि “अंकलजी” अगर आप क्षमा-याचना करके वापस दिल्ली चले जाएं और कोई दूसरी नौकरी तलाश कर लें

तो पश्चिम बंगाल की स्थिति सुधर जाएगी। साथ ही महुआ में तंज कसते हुए कहा कि आप  मुख्यमंत्री अजय बिष्ट योगी के सलाहकार बन जाइये और उन्हें सलाह दीजिए कि विपक्ष को कितना बेहतर तरीके से ठोका जाए या आप गृह मंत्री के सलाहकार बन जाइये और उन्हें बताइए कि महामारी के दौरान कैसे बेहतर तरीके से छुपा जाए।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + 16 =