Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

किसान आंदोलन को बल देने के लिए 24 जून को सहारनपुर से गाजीपुर बॉर्डर तक ट्रैक्टर यात्रा निकालने का किसानों ने किया आह्वान

मुजफ्फरनगर। तीनों कृषि कानूनों को लेकर दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को बल देने के लिए एक बार फिर से किसानों ने २४ जून को सहारनपुर से गाज़ीपुर बॉर्डर तक ट्रैक्टर यात्रा निकालने का निर्णय लिया है

ताकि सरकार पर कृषि कानून वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा सके। २४ जून को होने वाली किसान ट्रैक्टर यात्रा की रणनीति बनाने के लिए रविवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया

जिसमें किसान ट्रैक्टर यात्रा को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष धीरज बालियान ने बताया कि आगामी २४ जून को सहारनपुर से गाज़ीपुर बॉडर तक किसान ट्रैक्टर यात्रा का आयोजन किया जायेगा

जिसमें जनपद मुज़फ्फरनगर से भी हज़ारों किसान ट्रैक्टर पर सवार होकर मेरठ टोल प्लाजा पर पहुँचेगे, जहाँ रात रुककर किसानों की यह यात्रा अगले दिन २५ जून को गाज़ीपुर बॉडर की ओर कूच करेगी।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + 4 =