Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: दो युवकों की सड़क हादसे में मौत

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर से शामली की ओर जा रहे कार सवार दो युवकों की हादसे में मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।

चरथावल थाना क्षेत्र के गांव मगनपुर के दो युवकों की हादसे में मौत हो गई। ग्राम प्रधान मगनपुर अनिल कुमार ने बताया कि २१ वर्षीय युवक शेखर पुत्र राजकुमार और उसी का साथी साहिल पुत्र रामकुमार तथा प्रशांत पुत्र मदन पाल कार से शामली की ओर जाने को निकले थे। उन्होंने बताया कि जब देर रात पानीपत खटीमा राजमार्ग पर उनकी कार शामली थाना क्षेत्र बाबरी के गांव बनतीखेड़ा के समीप पहुंची तो अज्ञात कारणों के चलते पलट गई।

उन्होंने बताया कि कार पलटने से तीनों युवक गंभीर घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने गंभीर घायल शेखर और साहिल को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीसरे युवक प्रशांत की नाजुक स्थिति देखते हुए उसे हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया। ग्राम प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि प्रशांत को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में दो युवकों की मौत से गांव मगनपुर में शोक छा गया। बताया कि दोनों युवकों के शव पोस्टमॉर्टम के बाद अभी तक घर नहीं पहुंचे हैं। मृतक शेखर दिल्ली के हॉस्पिटल में नौकरी करता था। जबकि साहिल नेवी में भर्ती की तैयारी कर रहा था।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21671 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 4 =