रोटरी क्लब मिडटाउन ने कराया टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण
मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब मिडटाउन द्वारा रोटरी फाउण्डेशन ग्राण्ट डीजी1978459 के अन्तर्गत जैन इण्टर कॉलेज मेरठ रोड,मु0नगर के विद्यार्थियों के लिए एक टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण कराया गया जिसका लोकार्पण मुख्य अतिथि डा0संजीव बालियान (राज्यमंत्री,भारत सरकार) एवं विशिष्ठ अतिथि रो0दीपक जैन एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल जी के कर कमलों द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि डा0संजीव बालियान ने इस अवसर पर कहा कि हमारे प्रधानमंत्री द्वारा चलाये गये स्वच्छता मिशन में रोटरी क्लब मिडटाउन बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
रोटरी क्लब मिडटाउन की यह पहल बहुत ही सराहनीय है। रो0 दीपक जैन ने कहा कि प्रत्येक रोटेरियन अपने सामर्थ्य के अनुसार राष्ट्रहित में अपने द्वारा दिये गये अंशदान के माध्यम से कार्य कर रहा है। हम जो भी दान देते है उस दान के बदले रोटरी फाउंडेशन विभिन्न ग्रान्ट के माध्यम से कम्प्यूटर लैब,शौचालय,ई-लर्निंग सेन्टर,स्कूल फर्नीचर,से लेकर अनेको कार्यो के लिए हमें ग्रान्ट देता है।
उसी कडी में आज इस टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण कराया गया है। नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल जी ने कहा कि रोटरी क्लब वास्तव में एक प्रभावी समाजसेवा संस्था है जो कि विभिन्न समाजिक कार्यो के माध्यम से लगातार मु0नगर के लिए कार्य करता रहता है। रोटरी क्लब मिडटाउन के अध्यक्ष श्री विपुल भटनागर ने रो0सुनील अग्रवाल,इ0नवनीत गोयल का इस टॉयलेट के निर्माण मेंं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि इस वर्ष ग्लोबल ग्रान्ट के माध्यम से लगभग 21 प्राथमिक विद्यालयों में शौचालयों का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है।
इसके साथ-साथ कई प्राथमिक विद्यालयों में कम्प्यूटर लैब,स्मार्ट क्लास,सौलर लैम्प आदि की स्थापना भी क्लब के माध्यम से करायी जायेगी। उन्होने इस अवसर पर गत वर्ष के अध्यक्ष रो0भुवनेश गुप्ता का भी आभार करते हुए कहा कि यह टॉयलेट ब्लॉक इनके कार्यकाल में ही पास हुआ था। कार्यक्रम का संचालन सचिव श्री अंकुर गर्ग व कोषाध्यक्ष अंकित मित्तल(सी.ए.) ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में सर्वश्री रो0कुश पुरी,रो0उमेश गोयल एडवोकेट,रो0आकाश गर्ग,रो0आकाश बंसल,रो0राकेश राठी,रो0प्रगति सी.ए.,रो0हर्ष पुरी आदि उपस्थित रहे।
