Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

व्यापारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा

मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मुजफ्फरनगर व्यापारी समाज की विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री संजय मित्तल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश सरकार के नाम सौंपा गयां

जिसमें ७ सूत्रीय मांगे मांग रखी गयी प्रदेश में वरिष्ठ व्यापारी पेंशन लागू की जाए, कोरोना से मृत व्यापारी को मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत शामिल करते हुए उनके परिजनों को १०००००० का मुआवजा दिया जाए, बिजली के फिक्स व सर चार्ज माफ किए जाएं, उत्तर प्रदेश में दलहन स्टॉक की सीमा हटाई जाए, ३ सितंबर को प्रदेश में व्यापारी दिवस घोषित किया जाए, लॉकडाउन के समय का दुकानों का २ माह का बिजली का बिल माफ किया जाए

प्रदेश में सक्रिय व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों को व्यापारी कल्याण बोर्ड में सदस्य के रूप में शामिल किया जाए व्यापारी समाज की प्रमुख मांग को ध्यान में रखते हुए शीघ्र निर्णय लेने का कष्ट करें

 ज्ञापन देने वालों में संजय मित्तल, राजेंद्र सिंघल, महेश चौहान, प्रमोद त्यागी, राकेश ढींगरा, जनार्दन विश्वकर्मा, जयपाल शर्मा, नरेश अरोरा, नीरज बंसल, अनुराग सिंघल, अमित राय जैन, अंशुमन अग्रवाल, अमित बंटी, डॉ पुनीत, राजीव कुमार, दारा सिंह पाल, महमूद आलम, अजय गोयल, राजेश गोयल, श्याम सुंदर, मनमोहन मूंदड़ा, शिवम तायल आदि उपस्थित थे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21799 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − one =