Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

1250 कामगारों को लेकर मुजफ्फरनगर पहुंची ट्रेन, सभी अधिकारी स्टेशन पर मौजूद

मुजफ्फरनगर। महाराष्ट्र से 1250 कामगारों को लेकर मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर पहली बार पहुंची ट्रेन की अगवानी में जिला प्रशासन के सभी जिम्मेदार अधिकारी स्टेशन पर मौजूद रहे।

अपरजिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार ने बताया कि सभी कामगारों की स्टेशन पर ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा थर्मल स्केनिंग की गयी है और सभी को एक-एक पर्ची दी गयी है जिससे वो अपने घरों पर ही क्वारटाइन होंगे। स्केनिंग के बाद में सभी कर्मचारियों को रोडवेज बसों द्वारा उनके गंतव्य के लिए भेजा रहा है।

जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन से अनेकों श्रमिक पहुंचे श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। प्रवासी मजदूरों को ट्रेन द्वारा उनके गंतव्य पहुंचाने की कड़ी में एक एक विशेष श्रमिक ट्रेन जनपद मुजफ्फरनगर में महाराष्ट्र जनपद के दौंड रेलवे स्टेशन से चलकर पहुंची

जिसमें सवार होकर उत्तर प्रदेश के 55 जिलों के करीब 1250 यात्री मुजफ्फरनगर स्टेशन पहुंचे। कामगार मजदूरों को लेकर प्रशासन सहित रेलवे के अधिकारियों ने पूरी तैयारी कर ली थी इसी कड़ी में कुछ कर्मचारियों को आपातकालीन सेवा के लिए बुलाया गया था। पुलिस अधीक्षक नगर सतपाल अंतिल भी ट्रेन आने से पहले ही भारी फोर्स के साथ स्टेशन पहुंच गए थे।

कोविड-१९ के प्रकोप के बीच फसे प्रवासी मजदूरों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने का ट्रेन द्वारा कार्य लगातार जारी है। बाद में यह खाली ट्रेन दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गयी।

रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य विभाग के अलावा पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और जानकारी ली। स्टेशन पर डीएम सेल्वा कुमारी जे एवं एसएसपी अभिषेक यादव ने वहां मौजूद अधिकारियों से कामगारों के संबंध में सभी जानकारी ली।

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि ट्रेन से आये सभी श्रमिकों की थर्मल स्केनिंग की गयी है और सभी को स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक पर्ची सौंपी गयी है ताकि वे अपने अपने घरों पर पहुंचकर 14 दिन के लिए क्वारटाइन हो सके। जिलाधिकारी ने बताया कि जांच के बाद सभी प्रवासी कामगारों को रोडवेज द्वारा उनके गंतव्य के लिए भेजा रहा है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × four =