Muzaffarnagar- जिला गन्ना अधिकारी डॉक्टर राजेश धर द्विवेदी द्वारा गन्ना क्रय केंद्र का निरीक्षण
बुढ़ाना। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)बजाज चीनी मिल, भैंसाना (बुढ़ाना) के वाहय गन्ना क्रयकेन्द्र बड़ौदा द्वितीय और बड़ौदा तृतीय का औचक निरीक्षण जिला गन्ना अधिकारी डॉक्टर राजेश धर द्विवेदी द्वारा खांड़सारी अधिकारी , मुजफ्फरनगर चंद्रशेखर सिंह और सचिव प्रभारी, बुढ़ाना बृजेश कुमार राय के साथ किया।
बजाज चीनी मिल, भैंसाना (बुढ़ाना) के वाहय गन्ना क्रयकेन्द्र बड़ौदा द्वितीय और बड़ौदा तृतीय का औचक निरीक्षण खांड़सारी अधिकारी , मुजफ्फरनगर श्री चंद्रशेखर सिंह और सचिव प्रभारी, बुढ़ाना श्री बृजेश कुमार राय के साथ किया।
चीनी मिल के उक्त दोनों क्रयकेन्द्रों पर तैनात तौल लिपिक दिनांक ०४.०१.२०२३ से ही तैनात पाए गए । चीनी मिल बुढ़ाना द्वारा मिल तौल लिपिकों का ट्रांसफर ई आर पी स्थानांतरण सूची के अनुपालन क्रम में नहीं किया गया है, जो आयुक्त, गन्ना एवं चीनी , उत्तर प्रदेश द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की अवहेलना है। चीनी मिल के दोनों तौल कांटों पर ऑफलाइन तौल पाया गया, और यह भी देखा गया कि एच एच सी डिवाइस पर तौल वजन प्रदर्शित नहीं हो रहा है।
निरीक्षण में दोनों क्रयकेन्द्रों पर न तो अधिकारियों के मोबाइल नंबर की सूची प्रदर्शित पाया गया और न ही दंड-तुला लगाया गया था। निरीक्षण में क्रयकेन्द्र बड़ौदा तृतीय पर २ प्रतिशत की गन्ना घटतौली पाई गई। दोनों क्रयकेन्द्रों पर पाई गई अनियमितताओं के लिए चीनी मिल के विरुद्ध विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। क्रयकेन्द्र बड़ौदा तृतीय पर तैनात तौल लिपिक श्री महिपाल सिंग के तौल लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए हैं।

