Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जंगल में युवक की गोली मारकर हत्या, फैली सनसनी, एक मिला घायल

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के जंगल में शनिवार सुबह एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं एक युवक घायल अवस्था में मिला है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। एसपी देहात नेपाल सिंह ने बताया कि घायल युवक को तुरंत सीएचसी उपचार के लिए भिजवाया गया।

वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक युवक की पहचान बागपत के वाजिदपुर निवासी प्रशांत के रूप में हुई है। मामला लखनऊ के लविश हत्याकांड से जुड़ा बताया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।

बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव मिडकाली के जंगल में शनिवार सुबह एक युवक की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव के पास ही एक और युवक घायल अवस्था में मिला, उसे भी तीन गोली लगी हैं। एसपी देहात नेपाल सिंह ने बताया कि मृतक युवक की पहचान बागपत जिले के बड़ौत थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव वाजिदपुर निवासी प्रशांत(25) पुत्र सतीश के रूप में हुई। घायल की पहचान बुढ़ाना के गांव इटावा निवासी सौरभ उर्फ बॉबी पुत्र सुधीर के रूप में हुई है।

सौरभ अब से करीब छह माह पूर्व गांव में हुई ग्रामीण की हत्या के मामले में फरार चल रहा था। उसे गंभीर अवस्था में मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया गया।एसपी देहात ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में गैंगवार की आशंका जताई जा रही है। 17 मई को लखनऊ में लविश पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी राठौड़ा थाना छपरौली जिला बागपत की हत्या हुई थी

जिसका मुकदमा वाजिदपुर निवासी मृतक प्रशांत ने दर्ज कराया था।लविश मृतक प्रशांत के मामा का लड़का था। घायल मिले सौरव का नाम लविश हत्याकांड में आया था, जिसकी लखनऊ पुलिस तलाश कर रही है। एसपी देहात ने बताया कि पुलिस घटना की तहकीकात में लगी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21425 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − 8 =