उत्तर प्रदेश

समाजसेवक मनीष चौधरी के आफिस पर आपदा में मरने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी

मुजफ्फरनगर। मनीष चौधरी ने पहाड़ी लोगों को विशेष पैकेज देने की मांग की मुजफ्फरनगर उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर फटने से हुई दैवीय आपदा में मरने वाले लोगों को प्रसिद्ध समाजसेवक मनीष चौधरी के आफिस पर आज मोमबत्ती जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस मौके पर समाजसेवी मनीष चौधरी ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता के साथ ही पहाड़ी लोगों को विशेष पैकेज देने की मांग की है।
उल्लेखनीय है कि विगत दिवस उत्तराखंड के चमौली में ग्लेशियर फटने से हुई दैवीय आपदा में एक पावर प्लांट में कार्य कर लगभग १५० कर्मचारियों की मौत हो गई।

इसके अलावा इस आपदा में भारी नुकसान हुआ है और पहाड़ी लोगों को भी नुकसान हुआ है। हादसे के साथ ही एनडीआर एफ, एस डी आर एफ, भारतीय सेना व वायुसेना की टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई है, और फंसे हुए लोगों को वहां से बाहर निकाला जा रहा है। इस हादसे से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर हर कोई दुखी है और हादसे में मारे गए लोगों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने में जुटे है।

इसी कडी में आज शाम समाजसेवक मनीष चौधरी ने अपने आफिस पर अपनी टीम के साथ मिलकर दैवीय आपदा के शिकार लोगों को मोमबत्ती जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान उन्होंने बचाव कार्य में जुटे वायुसेना, एन डी आर एफ, एस डी आर एफ की टीम का भी आभार जताया। उन्होंने मांग की कि इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को सभी देशवासी अपनी क्षमता के अनुसार आर्थिक मदद करें।

उन्होंने पहाड़ी लोगों को विशेष आर्थिक पैकेज देने की मांग भी केंद्र सरकार से की है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से उनके साथ अर्चक पुरोहित संघ के अध्यक्ष पंडित बृजबिहारी अत्री, पवन मित्तल, पंडित शेखर जोशी, सुरेंद्र मित्तल, ठा. अनूप सिंह एडवोकेट, विक्की चा़वला, सागर वर्मा, अनुज प्रधान, अशोक अग्रवाल, अंकित शर्मा, अमित चौहान, संजय मदान, अनुरुप सिंघल, संजय गुप्ता, कुणाल चौधरी लक्की, मनीष चौधरी गोलू, मोहम्मद सलीम, प्रशांत ठाकुर आदि मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + 19 =