Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मूर्ति खण्डित कर माहौल बिगाडने का प्रयास किया,कडी कार्यवाही के आश्वासन पर मामला शान्त

चरथावल। असामाजिक तत्वों मूर्ति खण्डित कर माहौल बिगाडने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के कारण उनका यह कुत्सित प्रयास सफल नही हो सका। मामले की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव मे असामाजिक तत्वो ने धार्मिक स्थल पर मूर्ति खंडित करने का प्रयास किया। इस हादसे की जानकारी मिलते ही दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।

ग्रामीणो ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मामले की जानकारी मिलते ही एसओ चरथावल सूबे सिह मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। वहीं दूसरी और सीओ सदर कुलदीप सिह भी गांव मे पहुंच गए।

सीओ व थाना प्रभारी ने गुस्साये ग्रामीणो को समझा-बुझाकर शान्त कराया तथा शाम तक उक्त स्थान पर नई मुर्ति स्थापित करा दिए जाने व आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लेने व कडी कार्यवाही के आश्वासन पर यह मामला पूरी तरह शान्त हो गया।

पुलिस ने इस मामले मे अज्ञात मे मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रो का कहना है कि मामले की छानबीन व भागदौड कर जल्द ही कार्यवाही सुनिश्चित कर दी जाएगी। एतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 7 =