श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्षाल्लास के साथ मनाया,व्रत के लिए सामान की जमकर खरीदारी
मुजफ्फरनगर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मंगलवार को हर्षाल्लास के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में व्रत की तैयारियों ने लिए श्रद्धालुओं ने व्रत के सामान की खरीददारी की वहीं बुधवार को व्रत करने वालो ने आज भी ठाकुर जी व राधा रानी की ड्रेस, श्रृंगार का सामान, व्रत का सामान, पूजा की सामग्री इत्यादि खरीदी।
श्री राधा कृष्ण मंदिरों में साफ सफाई व सजावट पूर्व में ही कर दी गयी। कुछ प्रमुख मंदिर रंग बिरंगी लाइटों व फूलों से सजाए गए जबकि कुछ मंदिरों को सिर्फ अंदर से ही सजाया गया।
प्रशासन की सख्ती के चलते मंदिरों को बाहर से नहीं सजाया गया। कोरोना संक्रमण के चलते श्रद्धालुओं ने भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी घर पर मनाने की तैयारी पहले ही पूरी कर ली थी।
गली-मुहल्ले के कुछ बच्चे हालांकि सोशल डिस्टेन्स के साथ घर पर ही मटकी फोड़ व राधा कृष्ण की झांकियां सजाने की तैयारियों में जुटे रहे। महिलाओं ने लड्डू गोपाल के आकर्षक पोशाकें खरीद कर रख ली हैं।
जन्माष्टमी की खरीदारी के लिए सोमवार की भांति मंगलवार के भी लोग बाजार पहुंचे और व्रत के लिए सामान की जमकर खरीदारी की। व्रतधारियों के लिए सूखे मेवे, मावा, चीनी, बूरा आदि की खरीद की गई।
सूखे मेवों के अलावा फलों में केला, सेव, अनार आदि की भी खरीदारी की। सूखे मेवों व फलों के दाम अन्य दिनों की भांति सामान्य रहे। श्रद्धालुओं ने लड़्डू गोपाल के लिए नई एवं आकर्षक पोशाकों की खरीद की।
श्रद्धालुओं ने भगवान के तीन बार श्रृंगार के लिए अलग-अलग पोशाकें मोरपंखी पोशाक, लहंगे वाली पोशाक तथा लाल रंग की पोशाक की खरीद की।
