जम्मू-कश्मीर में तीन संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में गुरुवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हथियार और गोला-बारूद ले जा रहे एक ट्रक को बरामद किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के कठुआ में छह हथियारों के साथ तीन संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है।
SSP Kathua: A truck carrying arms and ammunition has been recovered in Kathua, more details are awaited. #JammuAndKashmir pic.twitter.com/zGghQu4xI8
— ANI (@ANI) September 12, 2019
तीनों कश्मीर के अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले हैं।अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से आतंकी संगठन घाटी का माहौल खराब करने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। इसी को लेकर सुरक्षाबलों को इनपुट मिला था कि एक ट्रक से हथियार ले जाए जा रहे हैं। इसके बाद सुरक्षाबलों ने ट्रक का पीछा किया और ट्रक को बरामद करने में सफलता पाई। इस दौरान तीन आतंकियों के पास से चार एके-56, दो एके-47 बरामद हुईं। इन आतंकियों को पंजाब-जम्मू-कश्मीर बॉर्डर के लखनपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आतंकियों में उबैद-उल-इस्लाम निवासी पुलवामा, जहांगीर अहमद पर्रे निवासी बड़गाम, सबील अहमद बाबा निवासी पुलवामा हैं। पुलिस जांच में जुटी है।

जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर सुबह आठ बजे एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया। जांच के दौरान ट्रक से चार एके-56, दो एके-47 बरामद की गईं। उन्होंने बताया कि यह ट्रक पंजाब के बामयाल क्षेत्र से कश्मीर जा रहा था।-पुलिस महानिरीक्षक जम्मू
आईजीपी के मुताबिक बरामद किये गए ट्रक की जांच की जा रही है। गिरफ्तार किये गए सभी आरोपी कश्मीर निवासी हैं। कहा कि ऐसा माना जा रहा है कि यह आतंकवादी कश्मीर घाटी में सक्रिय आतंकवादियों की मदद से पठानकोट में बामयाल सीमा से होते हुए अंतरारष्ट्रीय सीमा की ओर से दाखिल हुए हैं।
