Panipat- सोनौली रोड पर पिकअप को ट्रक ने टक्कर मार दी, दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत
Panipat सोनौली रोड पर गांव गांव रिशपुर के पास शनिवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया. जींद के गांव कमाच खेड़ा से जेठ पूर्णिमा पर हरिद्वार गंगा स्नान करने के लिए जा रहे पिकअप सवार 25 लोगों को ट्रक ने टक्कर मार दी. पिकअप के परखच्चे उड़ गए. हादसे में दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई और करीब 20 से अधिक लोग घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी.
सूचना मिलते ही Panipat पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए पानीपत के सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां पर घायलों का इलाज चल रहा है तो कुछ मरीजों को हालत जायदा गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया. परिजनों के अनुसार पिकअप में पंचर हो गया था और टायर बदला जा रहा था कि तभी ट्रक ने टक्कर मार दी.
जींद के गांव कमाच खेड़ा निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि उनके परिजन शुक्रवार रात करीब 11बजे अपने गांव से पिकअप में सवार होकर करीब 25 लोग जेठ की पूर्णिमा के अवसर पर हरिद्वार गंगा स्नान करने के लिए जा रहे थे. जैसे ही वह रात करीब 2:30 सनौली रोड पर गांव रिशपुर के पास पहुंचे तो उनकी पिकअप में पंचर हो गया और ड्राइवर गाड़ी को साइड में लगाकर टायर बदल ही रहे था कि इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी.
हादसे में 45वर्षीय कांता पत्नी रामफल, 52 वर्षीय मुन्नी पत्नी सत्यवान, 15 वर्षीय मोहित पुत्र भीम सिंह, 22 वर्षीय अश्वनी पुत्र सज्जन सिंह की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा सवारियां घायल हो गई.
Panipat पिकअप में बैठी महिलाएं जेठ की पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने की खुशी में पिकअप में बैठकर महिलाएं गीत गा रही थीं. बड़ा ही हंसी खुशी का माहौल था और सभी गंगा स्नान करने के लिए उत्साहित थी, लेकिन उन्हें क्या पता था कि इससे पहले ही उनकी खुशी मातम में बदल जाएगी. इसी बीच ट्रक की टक्कर लगने से चीख-पुकार मच गई. हादसे में किसी के पैर की तो किसी की रीढ़ की हड्डी टूट गई.

