Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: जीवन का अस्तित्व बनाये रखने के लिए जल का संरक्षण जरूरींः यादव

मोरना। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नेहरू युवा केंद्र द्वारा गुरुवार को नानाजी देशमुख पंजाब नेशनल बैंक स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में कैच दे रैन कार्यक्रम के तहत सेमिनार का आयोजन किया गया।
जिसमें सामाजिक वानिकी प्रभाग के वन क्षेत्राधिकारी रत्नेश यादव ने कहा कि जल के बिना, दुनिया के सभी जीव मर सकते हैं। हमारे दैनिक कार्य जैसे पीने के लिये पानी, नहाने के लिये, कपड़े धोने के लिये, खाना बनाने के लिये, घर की सफाई करने, बर्तन को साफ करने के लिये और भी अन्य काम को करने के लिये भी हमें जल की जरूरत होती है।
राजकीय पशु चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. हरेंद्र कुमार ने कहाकि पाइप से पशुओं को नहलाने में पानी की बर्बादी होती है इसलिए पानी बाल्टी में लेकर मग से पशुओं को नहलाएं। संस्थान के निदेशक संजय कुमार सिंह ने कहा कि धरती पर जीवन के अस्तित्व को बनाये रखने के लिए जल का संरक्षण जरूरी है क्योंकि जल के बिना जीवन सभव नहीं है।
पूरे ब्रह्माण्ड में एक अपवाद के रुप में धरती पर जीवन चक्र को जारी रखने में जल मदद करता है क्योंकि धरती इकलौता अकेला ऐसा ग्रह है जहां पानी और जीवन मौजूद है। ग्राम सुधार सेवा समिति के अध्यक्ष मा. ऋषिपाल सिंह ने कहा कि फलों और सब्जियों को खुले नल में धोने के बजाय भरे हुए पानी के बर्तन में धोना चाहिए
पौधारोपण को वर्षा ऋतु में करना चाहिए जिससे पौधों को प्राकृतिक रुप से पानी मिलें। समापन पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रीति पाल ने प्रतिभागियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में  प्रशिक्षिका बबीता शर्मा, वरूण बालियान, अमित शर्मा, प्रीति चौधरी आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + 16 =