Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भोपा इलाके में मुख्य मार्ग पर सडक हादसे में महिला सहित दो की मौत

मुजफ्फरनगर। भोपा इलाके में मुख्य मार्ग पर एक सडक हादसे में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार भोपा का एक व्यापारी अपनी पत्नी को ई-रिक्शा द्वारा पुरकाजी से भोपा लेकर आ रहा था।

बताया गया है कि तभी अचानक तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार दूर जाकर गिरा और ई रिक्शा पलट गई। हादसे में व्यापारी की पत्नी व बाइक सवार मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि हादसा गंग नहर पर स्थित निरगाजनी झाल के समीप हुआ।

भोपा निवासी कपड़ा व्यापारी दीपक पुरकाजी से ई रिक्शा द्वारा पत्नी को ला रहे थे। तभी बाइक से ई रिक्शा की टक्कर के बाद उसकी पत्नी और बाइक सवार की मौत हो गई।

सूत्रों के अनुसार तेज गति से आ रही बाइक ने ई रिक्शा में टक्कर मारी और इसके बाद बाइक सवार मीन पर जा गिरा और उसके सिर में भयंकर चोट आई।

दूसरी ओर ई रिक्श के पलटने से उसमें सवार महिला भी दूर जाकर गिरी और उसने मौके पर ही दम तोड दिया। तेज गति और जरा सी असावधानी के चलते हुए इस हादसे में बाइक सवार सहित कपड़ा व्यापारी की पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे और उनका रो रोकर बुरा हाल था।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × three =