मुज़फ्फरनगर में आज दो और मिले, एक दिन में 18 हुए, अब जिले में 98 मरीज
मुज़फ्फरनगर- जिले में आज दो और मरीज मिले है जिसके बाद जिले में एक दिन में 18 मरीज मिलने से हडकंप मच गया है।
मुज़फ्फरनगर में आज दो और कोरोना मरीज मिले , एक दिन में 18 हुए, अब जिले में 98 मरीज pic.twitter.com/pWGfVRNvRi
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) June 14, 2020
अपर जिलाधिकारी वित्त आलोक कुमार ने बताया कि आज 149 रिपोर्ट आई थी जिसमे 16 पॉजिटिव मिले थे जिनमे 10 कवाल, 2 रामपुरी, भरतिया कालोनी, लद्धावाला, खालापार और मंसूरपुर से एक-एक मरीज मिला है जिनके संपर्कों की तलाश की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि इनमे संक्रमण कहाँ से आया है।
इनके अलावा दो और मरीज मिले है जिन्होंने प्राइवेट लैब से जांच करायी थी जिनमे एक खालापार और दूसरी तितावी की महिला है।
उन्होंने बताया कि कल तक जिले में 83 कोरोना संक्रमित थे जिसमे 3 ठीक हो चुके है जबकि आज 18 अन्य मरीज मिले है जिसके बाद अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 98 हो गयी है।
मुज़फ्फरनगर में आज 16 नए मरीज मिले है, 3 ठीक भी हुए है, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 96 हो गयी है |@DmMuzaffarnagar सेल्वा कुमारी जेo ने जानकारी दी।जो 16 मिले है इनमे 10 कवाल,2 रामपुरी,1 भरतिया कालोनी नयी मंडी,1 लद्धावाला,1 खालापार और एक मंसूरपुर से मिला .आज 149 की रिपोर्ट आई pic.twitter.com/IhgDoL7nf1
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) June 14, 2020
