समुद्र के नीचे बिछी ऑप्टिकल फाइबर केबल सुविधा का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के लिए समुद्र के नीचे बिछी ऑप्टिकल फाइबर केबल का उद्घाटन किया है। इस केबल के चालू होने के बाद अंडमान एवं निकोबार में हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड इंटरनेट का सपना पूरा होगा और साथ ही व्यापार और पयर्टन को भी बढ़ावा मिलेगा।
— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) August 10, 2020
- समंदर के अंदर 2,300 किलोमीटर बिछाई की सबमरिन ऑप्टकल केबल, खर्च 1,224 करोड़
- 10 गुणा बढ़ी अंडमान में बीएसएनएल के ब्रॉडबैंड इंटरनेट की स्पीड
- 20 गुणा ज्यादा डाटा डाउनलोड की सुविधा
- 100एमबीपीएस तक की स्पीड
- शुभारंभ के साथ ही बीएसएनएल के सभी प्लान की स्पीड 2-10 गुणा तक बढ़ी
- डाटा डाउनलोडिंग की सुविधा एक महीने में 60 जीबी से 1500 जीबी तक
- पैक खत्म होने के बाद की स्पीड 512 केबीपीएस से बढ़ाकर 2 एमबीपीएस की गई
- BSNL FTTH ग्राहकों को 100एमबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट
- चेन्नई और पोर्ट ब्लेयर में 400Gbps और पोर्ट ब्लेयर के साथ अन्य द्वीप में 200Gbps बैंडविड्थ इंटरनेट देने में सक्षम है यह केबल
बता दें कि इस सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल कनेक्टिविटी परियोजना का शुभारंभ भी पीएम मोदी ने 2018 में किया था
अब इसका लोकार्पण भी न्हीं के हाथों हुआ। इस लॉन्चिंग के साथ ही एयरटेल ने द्वीप में अल्ट्रा फास्ट 4जी सर्विस शुरू कर दी है। इसी के साथ एयरटेल इस द्वीप में अल्ट्रा 4जी सर्विस लॉन्च करने वाला देश का पहला मोबाइल ऑपरेटर बन गया है।
मुझे उम्मीद है, हमारे आज के प्रयास, इस दशक में अंडमान-निकोबार को, वहां के लोगों को, न सिर्फ नई सहूलियत देंगे बल्कि वर्ल्ड टूरिस्ट मैप में भी प्रमुख स्थान के तौर पर स्थापित करेंगे: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) August 10, 2020
अंडमान और निकोबार के 12 आइलैंड्स में High Impact Projects का विस्तार किया जा रहा है।
मोबाइल और इंटरनेट कनेक्टिविटी की एक बहुत बड़ी समस्या का समाधान तो आज हो चुका है।
इसके अलावा रोड, एयर और वॉटर के ज़रिए फिजिकल कनेक्टिविटी को भी सशक्त किया जा रहा है: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) August 10, 2020
