Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पौधारोपण कार्यक्रम मे पहुंचे केन्द्रीय मंत्री

मुजफ्फरनगर। वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं पेड पौधो से एक और जहां वातावरण शुद्ध होता है। वहीं दूसरी और पेड-पौधो से ईंधन व औषधियां आदि बनती है। अतः अधिक से पौधारोपण किया जाना चाहिए।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चौ.छोटूराम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर के परिक्रमा मार्ग स्थित कृषि फार्म पर स्थित भूमि स्थल को उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आदर्श वृक्षारोपण स्थल चयनित किया गया।

पौधारोपण कार्यक्रम मे पहुंचे केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान ने पौधारोपण के पश्चात उक्त उदगार व्यक्त किए। मंत्री डा.संजीव बालियान ने कहा कि समय समय पर सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थाओ/संगठनो द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित होता रहना चाहिए।

ताकि समाज के अन्य लोग भी पौधारोपण के लिए प्रभावित हो सके। इस अवसर पर राज्यमंत्री विजय कश्यप, बुढाना विधायक उमेश मलिक तथा डीएम सेल्वा कुमारी जे आदि मौजूद रहे।

चौधरी छोटूराम कॉलेज के प्राचार्य डा.नरेश कुमार ने सभी आगन्तुको के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 17 =